03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘राम-कृष्ण की धरती पर नहीं चलेगा वोट जिहाद’, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर लगाया भारत के इस्लामीकरण का आरोप

Spread the love

एफएनएन, कानपुर : कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी का मुसलमानों से वोट जिहाद की अपील करना चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है। फर्रुखाबाद के कमालगंज की जनसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम-कृष्ण की धरती पर वोट जिहाद नहीं चलेगा।

उन्होंने समझाया भी कि वोट जिहाद नहीं होता, अपने अधिकार का प्रयोग करना होता है। कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर भारत के इस्लामीकरण की साजिश रची है। वहीं उन्होंने कन्नौज संसदीय क्षेत्र के बिधूना की जनसभा में अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

फर्रुखाबाद के कमालगंज में शनिवार दोपहर तीन बजे पार्टी प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में हुई जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि मुकेश राजपूत के पक्ष में मतदान करें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

माफिया को हार बनाकर पहनती थी सपा

बिधूना की सभा में मुख्यमंत्री कहा कि सपा की सरकार में रामभक्तों पर गोली चलती थी। आज 500 वर्षों बाद अयोध्या में बने मंदिर में श्रीरामलला ने होली खेली। रामनवमी पर उनका सूर्य तिलक हुआ। क्या सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी यह कर सकती थी।

योगी ने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक पर झूठे मुकदमे लगाकर महीनों जेल में रखा था, जबकि आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की पैरवी करती थी।

औरंगजेब के जजिया कर को लागू करना चाहती है कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश में जनसभा कर सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनावी सभा उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरासत टैक्स लगाना चाहती है, यानी लोगों पर जजिया कर लगाना चाहती है, जैसा कि औरंगजेब के जमाने में लगाया गया था। आपके पूर्वजों द्वारा जो संपत्ति अर्जित की गई है, वे उसे लेना चाह रहे हैं। क्या कोई भारतीय इसे स्वीकार करेगा? क्या आप स्वीकार करेंगे?

उन्होंने रामलला और संत तुलसीदास का उल्लेख करते कहा कि मध्यकाल में तुलसीदास ने अकबर से मिलने और नवरत्नों में शामिल होने के प्रस्ताव को नकार दिया था और कहा था कि मेरा तो एक ही राजा है और वह है राम।

Hot this week

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img