03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने दिया भड़काऊ भाषण, भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर आयोग ने जारी किया नोटिस

Spread the love

एफएनएन, वाराणसी : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल के खिलाफ वाराणसी में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 25 अप्रैल को वाराणसी में हुई महारैली में ओवैसी की तरफ से दिए गए भाषण के बाद जारी किया गया है। इस संदर्भ में पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की तरफ से चुनाव आयोग से डिजिटल तरीके से शिकायत की गई थी। ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।

25 अप्रैल को वाराणसी के नाटीइमली में एक जनसभा आयोजित की गई थी. इसमें ओवैसी और अपना दल कमेरावादी के नेताओं ने मंच साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी समेत अन्य पार्टियों पर जमकर हमला बोला था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शशांक शेखर त्रिपाठी ने इस संदर्भ में शिकायत करते हुए कहा था कि जनसभा में ओवैसी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी सिर्फ मुसलमान से नफरत किए जाने की है. हमारे लोगों को जेल में जहर देकर मारा जा रहा है। मोदी मुसलमान को घुसपैठिया बोलते हैं।

शशांक शेखर का कहना था कि पीएम मोदी ने ऐसी बातें कभी नहीं कही. यह मुस्लिम मतों को बरगलाने और बदलने के लिए किया गया कुचक्र है. ओवैसी ने पीएम के भाषण को गलत तरीके से पेश किया. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी. शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के डिप्टी कलेक्टर नीरज प्रसाद ने बताया कि ओवैसी के भाषण का वीडियो आदि देखने के बाद दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया गया है।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img