03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एफएनएन, मुंबई :  Sahil Khan Arrested। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में अभिनेता साहिल खान का भी नाम है।

फिनटेस एक्सपर्ट हैं साहिल

मुंबई पुलिस ने एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लोटस बुक 24/7 नामक वेबसाइट में भागीदार हैं साहिल

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

15,000 करोड़ रुपये से अधिक की हुई धोखाधड़ी

बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img