03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पति ने गाली दी तो खौल उठा पत्नी का खून, धारदार हथियार से काटी गर्दन

Spread the love

एफएनएन, बलिया : बलिया जिले के सदर कोतवाली के शिवपुर दियर बयासी गांव में बुधवार की सुबह पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति की गर्दन काट दी। गंभीर रूप से घायल पति बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद पति को तड़पता छोड़कर पत्नी भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

  • यह है पूरा मामला

गंगा पार शिवपुर दियर बयासी गांव निवासी दीनदयाल पासवान (55) बुधवार सुबह में घर का काम निपटा रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी हिरामुन्नी देवी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में गाली गलौज होने लगा और विवाद बढ़ गया।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जमीन पर गिरकर तड़पने लगा पति, फिर भी नहीं पसीजा पत्नी का दिल

गाली गलौज से नाराज पत्नी हिरामुन्नी घर में रखे धारदार हथियार (दाव) से पति पर हमला कर दिया। गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। दीनदयाल खून से लथपथ होकर बेसुध हो गया और जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि परिवार के विवाद में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img