Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा नेता पर फायरिंग, सपा कार्यकर्ता समेत चार पर केस दर्ज, लंबे...

भाजपा नेता पर फायरिंग, सपा कार्यकर्ता समेत चार पर केस दर्ज, लंबे समय से चल रही थी रंजिश

एफएनएन, मुरादाबाद : भोजपुर थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव की प्रधान जुल खातून के पति एवं भाजपा नेता रिजवान ने जिला पंचायत सदस्य अंबर सईद चौधरी के पति अमानउल्ला चौधरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी के छोटे भाई हैं।

रिजवान ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी रोक कर उस पर फायरिंग की है। वसावनपुर निवासी रिजवान ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह वह अपनी कार से गुलड़िया माफी गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ गुलाम मोहम्मद, ड्राइवर आस मोहम्मद भी साथ मौजूद थे।

जैसे ही उनकी कार डिलारी के तगाला गांव के पहले बाग के सामने पहुंची, इसी दौरान मानपुर साबित निवासी अमान उल्लाचौधरी और तीन अन्य साथियों की मदद से कार से उतरवा कर गाली-गलौज शुरू कर दी। सभी ने उनके साथ मारपीट की। साथियों से कहा यह बहुत नेता बनता है।

आज इसका काम तमाम कर दो। आरोप है कि अमानउल्ला ने अंटी से तमंचा निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर फरार हो गए। मारपीट में रिजवान चोटें आई हैं।

उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य  सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

दोनों के बीच चल रही चुनावी रंजिश

अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी अंबर सईद चौधरी जिला पंचायत सदस्य हैं। अंबर सईद चौधरी के सामने रिजवान ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था।  इस चुनाव में रिजवान हार गए थे।

रिजवान की पत्नी गांव की प्रधान हैं। इसके अलावा रिजवान भाजपा नेता हैं। लोकसभा चुनाव में फिर दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है।

मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। जिस वक्त की घटना दिखाई है, उस वक्त मैं मुरादाबाद स्थित जीआईसी में सपा के कार्यक्रम में मौजूद था। मैं सपा में प्रदेश सचिव हूं। मेरा परिवार 50 साल से क्षेत्र में राजनीति कर रहा है। सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं। इससे बौखलाकर एक जनप्रतिनिधि ने भाजपाइयों से मिलकर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments