03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dhami Cabinet की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई महीने की पहली कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 4:25 बजे शुरू होगी, जिसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

पहले यह बैठक सुबह 9 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण इसके समय में बदलाव किया गया। अब यह बैठक शाम से पहले सचिवालय में होगी और इसे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण बैठकों में से एक माना जा रहा है।

बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, खेल, लोक निर्माण, नियोजन, पशुपालन और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे। इनमें कुछ नई नीतियों और संशोधनों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

चारधाम यात्रा के बीच प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन भी बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा। मानसून के दौरान राहत, बचाव और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के साथ आवश्यक कदमों पर भी चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा सरकार की प्रस्तावित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता लाने संबंधी प्रस्ताव पर भी निर्णय होने की संभावना है।

खेल विभाग की ओर से तैयार नई खेल नीति भी चर्चा के केंद्र में रहेगी। प्रस्तावित नीति में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर रोजगार और प्रोत्साहन से जुड़े नए प्रावधान शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही नियोजन विभाग की नई नीतियों, पशुपालन विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और अन्य विकास योजनाओं पर भी कैबिनेट अंतिम फैसला ले सकती है। सरकार की इस बैठक से कई महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img