Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपीलीभीत में विपक्ष पर बरसे सीएम धामी, CAA का जिक्र कर बंगाली...

पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे सीएम धामी, CAA का जिक्र कर बंगाली समाज को साधा

एफएनएन, पीलीभीत : पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद को बढ़ाने का काम होता था। अब नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग,  अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे ओर माफिया को संरक्षण मिलता था। योगी आदित्यनाथ के आने बाद पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। योगी राज में गुंडे, माफिया की क्या दुर्गति हो गई है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। गुंडों की जगह या तो जेल में हैं या कहीं और है, यह सब जानते हैं। भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो विकास और सुशासन को साथ लेकर चल रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सीएए से साधा चुनावी समीकरण 
पुष्कर सिंह धामी ने सीएए से बंगाली वोटों का समीकरण साधा। कहा कि सीएए से बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में रहने वाले बंगाली समाज को दी गई सुविधाओं का जिक्र किया।

बंगाली समाज की महिलाओं ने उलूक ध्वनि से किया स्वागत 
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बंगाली समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। आरती की और विशेष उलूक (उल्लू) ध्वनि निकाली। बताया जाता है महिलाएं यह ध्वनि विशेष अवसरों पर निकालती हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments