Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्थापना दिवस पर राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी ने किया दीप प्रज्वलित

स्थापना दिवस पर राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी ने किया दीप प्रज्वलित

एफएनएन, किच्छा : विश्व हिंदू महासंघ के 44 में स्थापना दिवस पर जिला संयोजक मुकेश राठौर के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी ने नगर के दीनदयाल चौक पर एकत्र हो हनुमान मंदिर में दीप प्रज्वनल किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए राठौर ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ 44 से अधिक देशों में फैला एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ है जो हिंदू समुदाय की मदद सुरक्षा व समुदाय को मजबूत करने तथा गैर राजनीतिक आधार पर काम करने वाला संगठन बना है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उन्होंने बताया कि संघ के संरक्षक योगी आदित्यनाथ द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के लिए चलाई जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ अवधूत, संगठन महासचिव योगी राजकुमार नाथ संगठन निरंतर समाज हित में काम कर रहा है उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी मुकेश कुमार राठौर, नगर मंत्री देवेंद्र मोर्य, बीना पांडे समाजसेवी गीता रानी, सुशील मौर्य, सुनीता गंगवार, मुकेश राठौर, कोषाध्यक्ष किशोर राठौर, अंकित, नितिन गंगवार, धर्मेंद्र शर्मा थे।।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments