03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अगर 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ तो कहां से आए IIT, IIM और AIIMS?’, प्रियंका गांधी का BJP पर हमला

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शनिवार को उत्‍तराखंड के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कई सवाल पूछ डाले। बता दें कि आज शनिवार को उत्‍तराखंड में प्रियंका गांधी की दो जनसभा हैं। जिसमें से पीरुमदारा में उन्‍होंने पहली जनसभा करी। इसके बाद वह रुड़की की जनसभा के लिए रवाना हो गईं।।

प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार पहुंची प्रियंका

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी पीरुमदारा किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं।

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए।

कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया? IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…? अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”

कहा कि ‘आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों-भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला। आप देश के किसी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भ​र्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।’

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कड़ी सुरक्षा में प्रियंका की चुनावी जनसभा

इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता जनसभा की तैयारियों को शुक्रवार देर रात तक अंतिम रुप देने में जुटे रहे। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा एजेंसी सतर्क थी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एक कंपनी आईटीबीपी, दो प्लाटून आइआरबी, करीब 12 इंस्पेक्टर के अलावा कुमाऊं से भी पर्याप्त फोर्स बुलाई गई। प्रियंका की चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img