03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे हरियाणा के सीएम, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान भोगपुर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक ऐसा शक्तिशाली देश बन गया है कि यूक्रेन में फंसे 23 हजार छात्र सकुशल अपने देश वापस आ जाते हैं। 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को काटने और बांटने का कार्य किया है। जिसके चलते देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर होता चला गया है, लेकिन देश में भाजपा की सरकार आते ही भारत विकास की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कहा कि भारतीय सैनिक अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सैनिक वापस करना पड़ा। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने का बड़ा कार्य किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब व्यक्ति अपना इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से सभी गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

Lok Sabha Election 2024 Haryana CM reached Roorkee in Jan Ashirwad rally sought vote for Bjp candidate
कांग्रेस सरकार में जो काम असंभव थे, भाजपा ने उन्हें संभव किया है। इस दौरान लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भारत पर वर्षों तक मुगलों ने राज किया है। 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को लूटकर अपनी जेब भरने का कार्य किया है। भाजपा सरकार आने के बाद देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। विश्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश सोने की चिड़िया बनने जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद जो काम अधूरे रह गए हैं, भाजपा उन्हें पूरा करने का काम करेगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, साहब सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए  रैली में हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, आशा देई डिग्री कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सिंह, जगपाल सिंह सैनी, आवेश सैनी, नकली राम सैनी, बाबूराम सैनी, ऋषिपाल आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img