03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन, सोनिया-राहुल तक पहुंची लिस्ट; कन्हैया कुमार सहित इन्हें मिल सकता है मौका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली की तीन लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्तर पर भी नहीं हो सका। अब प्रत्याशियों के चयन की गेंद खरगे के पाले से निकलकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास चली गई है।

कहा जा रहा है कि उनकी रजामंदी के बाद ही तीनों प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। संकेत ऐसे भी मिल रहे हैं कि उम्मीदवारों के नाम चौंका सकते हैं।
गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं आप और कांग्रेस

दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्रों से इस बार आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। चार सीटें आप के पास हैं, जबकि तीन कांग्रेस को मिली हैं।

दिलचस्प यह कि आप अपने चारों उम्मीदवार लगभग डेढ़ माह जबकि भाजपा अपने सातों प्रत्याशी करीब एक महीने पहले घोषित कर चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस अपने तीन उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की कई बैठकों के बाद भी नामों पर सहमति नहीं बन सकी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, चांदनी चौक सीट से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल एवं उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का नाम प्रस्तावित किया गया था।

लेकिन सीईसी में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक सीट से संदीप दीक्षित और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज का नाम रख दिया गया। इससे जयप्रकाश अग्रवाल का नाम कटने की संभावना बन गई। इसी पर विवाद खड़ा हो गया है और नाम तय नहीं हो पा रहे हैं।

कुछ नेता पक्ष में नहीं

पार्टी नेताओं का कहना है कि कन्हैया कुमार का नाम जेएनयू में की गई नारेबाजी और भाजपा छोड़ने के बाद हिंदुत्व के विरोध में उदित राज की टिप्पणियों के कारण इन्हें प्रत्याशी बनाने से दिल्ली में गलत संदेश जाएगा।

इसी तरह जयप्रकाश अग्रवाल चांदनी चौक सीट पर काफी मजबूती से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि उनका टिकट काटना पार्टी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

कन्हैया का नाम कटा तो लवली इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो इसीलिए आलाकमान भी सारे मामले को देख रहा है। संभावना जताई जा रही है कि सीईसी के नामों को ही अंतिम स्वीकृति दे दी जाए। अगर किसी सूरत में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार का नाम हटाया जाता है, तब प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को इस सीट से लड़ने के लिए कहा जा सकता है।

इसी तरह चांदनी चौक से संदीप दीक्षित का नाम हटाकर जयप्रकाश अग्रवाल को टिकट दी जा सकती है। उत्तर पश्चिमी सीट पर बदलाव के आसार थोड़े कम ही लग रहे हैं। वैसे नेताओं की मानें तो रस्साकशी अभी जारी है।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, इस द‍िग्‍गज नेता ने बीएसपी से दिया इस्तीफा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img