03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केजरीवाल के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस्तीफे की कर रहे मांग

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराने के बाद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पुलिस ने पानी की बौछार का प्रयोग किया।

बैरिकेड से नीचे गिरे सचदेवा

पानी की बौछार से बैरिकेड पर चढ़े सचदेवा नीचे गिर गए, उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के कारण आबकारी नीति घोटाला में केजरीवाल को जेल जाना पड़ा है और इस्तीफा भी देना पड़ेगा। मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनसे इस्तीफा लेने वाले केजरीवाल अब स्वयं कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
हर्षवर्धन ने सीएम पर बोला हमला

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी आबकारी घोटाले के विरोध में विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों ने और सड़क पर सभी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ईडी के पास मुख्यमंत्री के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य दिए हैं। इसके बाद भी वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल आरोपित हैं। यह झाड़ू से जेल तक की कहानी है जिसे कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाना है। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, कपिल मिश्रा, विधायक अनिल वाजपेई सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- आज संपन्न होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का मूल्यांकन, रिजल्ट इस माह के अंत में

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img