03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शक्ति के शौर्य का गवाह बना लोकतंत्र का महापर्व, दून में नौ देवियों के हाथ चुनावी रथ की कमान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: नौ दिनों तक महिषासुर से चले युद्ध में मां दुर्गा ने नौ रूप धारण किए। उनकी विजय का सबने उत्सव मनाया। अब उसी नौ दिन की अवधि को नवरात्र के पर्व के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान में लोकतंत्र का पर्व चल रहा है।

संयोग है कि इस पर्व के लिए दून जिले में प्रमुख जिम्मेदारियां नौ महिलाओं को दी गई हैं। इस तरह से कहा जा सकता है कि नौ देवियों के हाथों में दून के चुनावी महायज्ञ की कमान है। आइए जानते हैं निर्वाचन आयोग की ओर से बनाई गई निवार्चन टीम में शामिल प्रमुख नौ अधिकारियों के बारे में…

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिला निर्वाचन अधिकारी : सोनिका

बूथों के निर्धारण से लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने का जिम्मा जिलाधिकारी सोनिका पर है। जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर ईवीएम-वीवी पैट, स्ट्रांग रूम से लेकर मतदान, संवेदनशील बूथ, सुरक्षा से संबंधित हर प्रक्रिया के लिए डीएम सोनिका उत्तरदायी हैं।

प्रशिक्षण व चुनाव प्रबंधन (स्वीप) नोडल ऑफिसर : झरना कमठान

जिला निर्वाचन अधिकारी के बाद सबसे अहम जिम्मेदारी सीडीओ झरना कमठान के पास है। पूरे लोस चुनाव के प्रबंधन का जिम्मा इन पर है। वह पूरी वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित करने से लेकर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की गतिविधियों काे बराबर अंजाम दे रही हैं।

Chaitra Navratri Electoral power in the hands of nine goddesses Dehradun Uttarakhand Lok Sabha Election 2024
    लेखा-व्यय निगरानी नोडल ऑफिसर नीतू भंडारी और और सामग्री प्रबंधन नोडल ऑफिसर लतिका सिंह – फोटो
लेखा-व्यय निगरानी नोडल ऑफिसर : नीतू भंडारी

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का ब्योरा व निगरानी करने वाली टीम मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी के निर्देशन में काम कर रही है। यह टीम प्रत्येक प्रत्याशी के ऊपर हर पल नजर रखती है। नीतू भंडारी ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर है। स्टेटिक टीम व सचल दल सक्रिय है।

सामग्री प्रबंधन नोडल ऑफिसर : लतिका सिंह

मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को नोडल ऑफिसर फॉर मैटेरियल मैनेजमेंट बनाया गया है। वह चुनाव में सभी प्रकार के सामग्री प्रबंधन का कार्य देख रही हैं। इस कार्य में लगी टीम को वही लीड कर रही हैं। मतदानकर्मियों का बैग तैयार करना एक बड़ा जिम्मा होता है जो इस समय किया जा रहा है।

Chaitra Navratri Electoral power in the hands of nine goddesses Dehradun Uttarakhand Lok Sabha Election 2024
 असिस्टेंट नोडल ऑफिसर फॉर ऑब्जर्वर्स निधि बैंजाेला और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, देहरादून कैंटोनमेंट शाल – फोटो
असिस्टेंट नोडल ऑफिसर फॉर ऑब्जर्वर्स : निधि बैंजाेला

जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बैंजोला को असिस्टेंट नोडल ऑफिसर फॉर ऑब्जर्वर्स बनाया गया है। निर्वाचन आयोग से भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर्स के देहरादून में आने पर उनके रुकने, भोजन से लेकर परिवहन तक व्यवस्था की जिम्मेदारी इन पर है। ऑब्जर्वर के जाने के बाद व्यय की रिपोर्ट बनाकर निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, देहरादून कैंटोनमेंट : शालिनी नेगी

शालिनी नेगी बतौर डिप्टी कलेक्टर देहरादून कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। इन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर देहरादून कैंटोनमेंट बनाया गया है। इस क्षेत्र में निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को धरातल पर उतारना इनकी जिम्मेदारी है।

Chaitra Navratri Electoral power in the hands of nine goddesses Dehradun Uttarakhand Lok Sabha Election 2024
                    सहायक रिटर्निंग ऑफिसर स्मृता परमार, अपर्णा ढौंडियाल और कुमकुम जोशी – फोटो
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सहसपुर : स्मृता परमार

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार को निर्वाचन आयोग ने एआरओ सहसपुर की जिम्मेदारी दी है। इस क्षेत्र में सभी चुनाव प्रक्रियाओं को संपन्न कराना इनकी जिम्मेदारी है। इस क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने से लेकर बूथों की सुरक्षा, ईवीएम को बूथों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इनके ऊपर है।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, डोईवाला : अपर्णा ढौंडियाल

एसडीएम डोईवाला के पद पर तैनात अपर्णा ढौंडियाल डोईवाला क्षेत्र में सभी भी प्रकार के चुनावी आयोजन, प्रचार आदि की निगरानी के लिए जवाबदेह हैं। क्षेत्र में कोई भी आयोजन इनकी अनुमति के बगैर नहीं हो सकता। बताया कि डोईवाला क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें…अपनों का शव देख परिजन गमगीन, खाई में गिरा था पिकअप वाहन; आठ की मौत और दो लोग हुए थे घायल

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, ऋषिकेश : कुमकुम जोशी

एसडीएम ऋषिकेश के पद पर तैनात कुमकुम जोशी का कार्य ऋषिकेश क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। इस क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े फैसलों के लिए प्रारंभिक तौर पर वही जवाबदेह हैं। ईवीएम को बूथ तक पहुंचाने से लेकर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराना इनकी जिम्मेदारी है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img