03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज रूट रहेगा डायवर्ट, दिल्ली से लखनऊ और मुरादाबाद की ओर जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Spread the love

एफएनएन, हापुड़: दिल्ली से लखनऊ मुराबाद की ओर जाने और मुरादाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। सिंभावली क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा के चलते वाहन चालकों को पुराने हाईवे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कब तक रहेगा यह बदलाव?

पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए यातायात निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते वाहनों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करके निकाला जा रहा है। वाहनों के रूट में यह बदलाव सुबह दस बजे से शाम को छह बजे तक रहेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों को ततारपुर चौराहा से डायवर्ट करके नए हाइवे बाईपास से निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री की रैली में जाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

वहीं गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के-भारी वाहनों को भी थाना हापुड़ देहात के सामने से नए हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

जनसभा में जाने वालों पर लागू नहीं होगा यह बदलाव

इसके साथ ही हापुड शहर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन भी ततारपुर चौराहा से डायवर्ट होकर नए बाइपास से हाेकर निकाले जा रहे हैं। यह बदलाव मुख्यमंत्री की जनसभा में जाने वाले कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।

गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर से हापुड, मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन वैट पुलिस चौकी बक्सर से सिंभावली की ओर न जाकर सीधे नए बाइपास होते हुए हापुड की ओर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें…बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img