Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशBudaun Double Murder: अपने बच्‍चों के हत्‍यारे से होगा प‍िता व‍िनोद का...

Budaun Double Murder: अपने बच्‍चों के हत्‍यारे से होगा प‍िता व‍िनोद का सामना, हत्‍या की वजह का होगा खुलासा!

एफएनएन, बदायूं : बदायूं में दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जबकि उसके भाई जावेद ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। बच्चों के पिता विनोद ने पुलिस से अपील की है कि जावेद का एनकाउंटर न किया जाए, बल्कि उससे पूछा जाए कि यह वारदात क्योंं की। पुलिस विनोद को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा कि आरोपी से बच्चों के पिता की बात कराई जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बता दें, दो बच्चों की हत्या करने का फरार आरोपी जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। ऑटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है। वह जावेद ही है इसे साबित करने के लिए उसके आधार कार्ड भी देखे गए। वीडियो का बनाया जाना और उसे घेरे खड़े लोगों का उससे वैसे ही सवाल करना, जिससे वह बेकसूर जैसा दिखाई दे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोगों के सवाल पर जावेद कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, जो किया भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हम लोगों के बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर ऐसा क्यों हुआ नहीं पता, लेकिन मैं वहां नहीं था। मैं डर कर बरेली आया हूं, मुझे यहां पुलिस के पास ले चलो।

इसके बाद जावेद ने जावेद ने बरेली में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद यहां की पुलिस से सूचना मिलने पर बदायूं से आई पुलिस टीम उसे ले गई। अब जावेद से पूछताछ की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments