एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।
उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।









