03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई के चैंपियन बनने पर वायरल हुआ Shreyas Iyer का डांस, बीच मैदान जमकर थिरका भारतीय बैटर- VIDEO

एफएनएन, नई दिल्ली: मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने फाइनल मुकाबले में विदर्भ को 169 रन से करारी शिकस्त दी। 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की पूरी टीम 368 रन बनाकर सिमट गई। मुंबई के चैंपियन बनने के बाद श्रेयस अय्यर का डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अय्यर बीच मैदान ही जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
श्रेयस अय्यर का डांस वायरल

मुंबई टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में बेहद शानदार रहा। बल्ले से मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजों ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया, जिसके खुशी श्रेयस अय्यर के चेहरे पर साफतौर से नजर आई।

अय्यर ने बीच मैदान पर हाथ हवा में उठाते हुए जमकर डांस किया। दरअसल, मुंबई की जीत के बाद मैदान पर ढोल बज रहे थे, जिसकी धुन पर अय्यर खूब थिरके। सोशल मीडिया पर अय्यर का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

42वीं बार चैंपियन बनी मुंबई

मुंबई का प्रदर्शन फाइनल मैच में बेहद शानदार रहा। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर की 75 रन की दमदार पारी के बूते मुंबई ने 224 रन बनाए। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विदर्भ की पूरी टीम को महज 105 रन पर समेटा। दूसरी इनिंग में मुंबई के बैटर्स का बोलबाला रहा।

मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाया। दूसरी इनिंग में तनुश कोटियन ने 4 विकेट अपने नाम किए। विदर्भ की ओर से कप्तान अक्षय वाडकर ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।

ये भी पढ़ें…ड्यून 2’ के तूफान में उड़ा बॉक्स ऑफिस, हर रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा फिल्म

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img