03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, बोले- अनुशासन के बिना जीवन में कुछ भी नहीं हो सकता

Spread the love

एफएनएन, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में अनुशासन के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। यह अनुशासन आत्मानुशासन से पैदा होता है और यह जीवन भर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, मंजिल तक पहुंचाने का मार्गदर्शन करता है। इस दृष्टिकोण से युवाओं को अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान देने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के सिक्टौर (तालकंदला) में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) ट्रेनिंग एकेडमी का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर की ट्रेनिंग एकेडमी का निर्माण 10 एकड़ क्षेत्रफल में 55 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1948 में संसद के एक अधिनियम से गठित एनसीसी युवाओं को एकता और अनुशासन के लिए प्रेरित करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। एनसीसी को आज के युवाओं के जीवन का हिस्सा बनाना पीएम मोदी का विजन है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

पीएम के इस विजन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाने के लिए गोरखपुर में एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना की जा रही है। यह एकेडमी एकता और अनुशासन की वह पाठशाला बनेगी जहां से सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकात्मकता को मजबूत किया जाएगा।

दो कदम आगे बढ़कर सहयोग करती है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था की तरफ से प्रयास किया जाता है तो सरकार दो कदम आगे बढ़कर सहयोग करती है। एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी के लिए गोरखपुर मुख्यालय ने ऐसा ही प्रयास किया। देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य होने के चलते यूपी के लिए इस एकेडमी का अपना महत्व होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर में आने वाले 11 जिलों में से 4 जिले सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच आकांक्षी जनपद हैं। एनसीसी एकेडमी में प्रशिक्षित युवा इन जिलों को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवा कार्यशील पूंजी को मिलेगी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

सीएम ने कहा कि यूपी की 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। एनसीसी की ट्रेनिंग एकेडमी यहां की युवा कार्यशील पूंजी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का स्वयं कोई अस्तित्व नहीं होता है। खुद के लिए जीना, कोई जीवन नहीं होता बल्कि हमारे लिए देश सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। देश के लिए समर्पण की भावना से ही एकता और अनुशासन का भाव आगे बढ़ता है।

रक्षा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भर हो रहा देश

सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। रक्षा आवश्यकताओं के मामले में रक्षा उपकरणों के उत्पादन तथा डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहा है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर भारत के हार्ड और सॉफ्ट पावर को दुनिया महसूस कर रही है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img