03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के बाद इस इलाके में नए मकानों पर चला बुलडोजर, बरसात में भी पांच घंटे तक होती रही कार्रवाई

एफएनएन, हल्द्वानी : वनभूमि पर कब्जे को लेकर वन विभाग ने फिर से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम बागजाला क्षेत्र पहुंची। यहां बरसात के बावजूद दो बजे तक कार्रवाई कर आठ निर्माणाधीन मकान तोड़े गए। संयुक्त टीम की तैयारी देख कहीं विरोध की स्थिति पैदा नहीं हुई।

वहीं, वनभूमि पर अतिक्रमण के मामले में सभी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। गौलापार के बागजाला में वनभूमि पर अतिक्रमण को लेकर पिछले दिनों वन विभाग ने सर्वे किया था, जिसके बाद तय हुआ कि पुरानी बसावट को लेकर नोटिस देकर पक्ष जाना जाएगा, लेकिन नए बन रहे मकानों को तोड़ा जाएगा।

13 फरवरी को कार्रवाई होनी थी, मगर बनभूलपुरा मामले को लेकर मामला अटक गया था। इसके बाद 27 फरवरी का दिन तय किया गया, लेकिन इस दिन पुलिस फोर्स न मिलने के कारण अभियान स्थगित करना पड़ा। इस पर शनिवार को कार्रवाई की योजना बनी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऐसे में सुबह संयुक्त टीम भारी फोर्स के साथ बागजाला पहुंच गई, जहां टीमों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर निर्माणाधीन मकानों को तोड़ने के लिए भेजा गया। दोपहर दो बजे तक कार्रवाई का सिलसिला चला। पूर्व में चिह्नित आठों निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। करीब पौने हेक्टेयर जमीन विभाग ने कब्जा लिया है। सभी जगहों पर अब चेतावनी बोर्ड भी लगेगा।

750 लोगों को नोटिस की तैयारी

वन विभाग ने पहले चरण मे निर्माणाधीन मकान ध्वस्त किए हैं। अब 100 हेक्टेयर जमीन से जुड़े 750 परिवारों को नोटिस भेजकर डीएफओ के वहां सुनवाई होगी। फिलहाल पुराने मकान या किसी अन्य तरह के निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मौके पर ग्रामीणों को यह बात बताई गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इन आठ लोगों पर प्राथमिकी

रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की तरफ से निर्माण करवाया जा रहा था, उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें अशोक शर्मा, देवकी नंदन, किशन भट्ट, हनीफ, शारदा कश्यप, रमेश आर्य, मुकेश झा के अलावा एक अज्ञात शामिल है।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img