03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड श्रम एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रमिकों को वितरित किए कंबल

एफएनएन, किच्छा: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लालपुर में उत्तराखंड श्रम एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व कर्मकार कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य त्रिलोक सिंह नेगी ने सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार के साथ श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरित किए।इसके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रमिकों से बात-चीत की और उनका हाल जाना।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत मजदूरों को कंबल वितरण का शुभारंभ देहरादून मुख्यालय में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने करते हुए प्रदेश के सभी 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कंबल वितरण करने का आदेश जारी किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आज किच्छा क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को अधिकृत सामान वितरित किया जा रहा है और सभी पंजीकृत मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्‍तराखंड में श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है उसमें यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले एवं श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रति श्रमिकों और लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की धामी सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को उत्तराखंड श्रम एवं सन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य त्रिलोक नेगी व उप श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने संबोधित करते हुए विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में किच्छा क्षेत्र के सैकड़ो पंजीकृत मजदूरों को कंबल, छाता व सेनेट्री पैड वितरित किया गया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी किच्छा बलराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरविंदर सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महामंत्री गोल्डी गोरिया, मुकेश कोली, महेंद्र पाल, पूरन भट, जिला मंत्री धीरज सिंह, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा, किसान नेता नारायण पाठक, राजेश कोली रज्जी, विनोद कोली, सीमा रस्तोगी, खेमकरण कश्यप ,शकुंतला देवी व सैकड़ो श्रमिक मौजूद थे।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img