03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया पुलिस की रडार पर, जल्द किया जाएगा तलब

एफएनएन, हल्द्वानी : पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसका बेटा अब्दुल मोईद 28 फरवरी को हत्थे चढ़ा। मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है और मोईद नैनीताल जेल में बंद है। अब पुलिस के रडार पर मलिक की पत्नी साफिया है।

साफिया के विरुद्ध धोखाधड़ी व साजिश रचने का आरोप है। पुलिस पूछताछ के लिए कभी भी साफिया को नोटिस देकर तलब कर सकती है। अगर वह पेश नहीं हुई तो गिरफ्तारी तय है।

इनके खिलाफ दर्ज

22 फरवरी को पुलिस ने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की तहरीर पर अब्दुल मलिक, साफिया, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। सभी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए मृत व्यक्ति के दस्तावेज बनाने, स्टांप पर मृतक के हस्ताक्षर करने, जमीन पर कब्जा करने और उसे खुर्द-बुर्द कर हड़पने का आरोप है।

कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद जांच कर रहे हैं। वहीं आरोपितों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साफिया फरार है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के अनुसार इस मामले में नामजद एक-दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। मलिक की पत्नी साफिया बयान देने नहीं पहुंची तो उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मलिक की रिमांड अवधि पूरी, भेजा जेल

अब्दुल मलिक को पुलिस ने 24 फरवरी को रिमांड पर लिया था, तब से वह पुलिस अभिरक्षा में था। उससे बनभूलपुरा कांड से जुड़े तमाम सवाल पूछे गए। शनिवार को उसकी रिमांड खत्म हो गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल हो गया था। पुलिस ने इस पूरे उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को माना है।

हो चुकी है घर की कुर्की

मलिक के फरार होने के बाद उसके घर की कुर्की हुई। इससे पहले लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। 23 मार्च को पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था और 24 मार्च को रिमांड पर लिया था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि शनिवार को आरोपित मलिक की रिमांड पूरी हो गई। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

अब मोईद को रिमांड पर ले सकती है पुलिस

एसएसपी का कहना है कि मलिक व उसके बेटे के विरुद्ध पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वह अपने बचाव की कितनी भी कोशिश कर ले, मगर बच नहीं सकते। उनका कहना है कि अब्दुल मोईद को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img