03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में इस वीकेंड बर्फबारी की उम्मीद, पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : सरोवर नगरी में मौसम विभाग ने इस वीकेंड पर चोटियों में बर्फबारी की उम्मीद जताई है। प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदलने जा रहा है। शुक्रवार को नगर में पूरे दिन घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे।

मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ काफी शक्तिशाली है। इसका असर रविवार तक बना रहेगा। इस बीच सरोवर नगरी की ऊंची चोटियों नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप में हिमपात की संभावना बनी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार रात से दिखना शुरू हो जाएगा। रविवार तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी और फरवरी में वर्षा की जो कमी रह गई, यह पश्चिमी विक्षोभ कुछ हद तक उसकी भरपाई करेगा। झील व नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज होगी और कृषि के लिए भी उपयोगी हो सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

लगा रहा बादलों का आना जाना

इधर, नगर में सुबह के समय धूप खिली हुई थी। मगर दोपहर में घने बादलों ने आसमान में डेरा डालना शुरू कर दिया, जो देर शाम तक आसमान को ढके हुए थे। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img