03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड पुलिस में दूर होगी हथियारों की कमी, सेना से मिलेंगी SLR और बुलेटप्रूफ जैकेट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस विभाग को हाईटेक करने के मकसद के साथ-साथ विभाग जल्द हथियारों की बड़ी खेप खरीदने जा रहा है. खास बात यह है कि इसके लिए पुलिस विभाग ने जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है. इसके बाद पुलिस को 3 हजार एसएलआर राइफल मिलने जा रही हैं. पुलिस विभाग राज्य भर में फिलहाल 3 नोड और 3 राइफल को आउटडेटेड होने के कारण पूरी तरह से हटा रहा है और उसके बदले नए और आधुनिक हथियारों को विभाग में शामिल किया जा रहा है. इसी के तहत विभाग सेना से 3000 एसएलआर राइफल खरीद रहा है. यह राइफल जबलपुर से मंगवाई जा रही हैं.

एसएलआर राइफल खरीदने के लिए बजट मिला: वैसे तो पुलिस विभाग की प्राथमिकता स्मॉल आर्म्स रहे हैं, लेकिन जरूरत को देखते हुए फिलहाल सेना से एसएलआर राइफल मंगाई गई हैं. पुलिस विभाग को एसएलआर राइफल खरीदने के लिए 5 करोड़ का बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस विभाग में बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी को भी दूर किया जा रहा है. इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए का बजट रखा गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देहरादून में मात्र 20 से 25 बुलेट प्रूफ जैकेट: सेना को सप्लाई करने वाली कंपनी से ही पुलिस विभाग बुलेट प्रूफ जैकेट खरीद रहा है. उत्तराखंड में बुलेट प्रूफ जैकेट की भारी कमी है. देहरादून जिले में ही मात्र 20 से 25 बुलेट प्रूफ जैकेट मौजूद हैं. बुलेट प्रूफ जैकेट तमिलनाडु और चेन्नई से मंगाई गई हैं और इसके लिए बजट की उपलब्धता किसी दूसरी योजना में मौजूद बजट से करवाई गई है. उत्तराखंड पुलिस में लॉन्ग रेंज वेपंस की जरूरत काम होती है, लेकिन मौजूदा जरूरत को देखते हुए एसएलआर राइफल खरीदी जा रही है. लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट भी नहीं खरीदी है. जिससे इसकी भारी कमी पुलिस विभाग में देखी जा रही थी.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

संवेदनशील क्षेत्रों और घटनाओं को देखते हुए की जा रही खरीद: उत्तराखंड में पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं हुई हैं. जिसके कारण पुलिस विभाग को हथियारों के लिहाज से हाईटेक होने की बेहद ज्यादा जरूरत है. बनभूलपुरा जैसी घटनाओं के दौरान पुलिस के पास अत्याधुनिक हथियार की जरूरत को महसूस किया गया है. ऐसे में अब पुलिस विभाग बड़ी संख्या में राइफल और बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदने जा रहा है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Head कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चले 11 राउंड फायर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Head उत्तराखंड के देहरादून जिले से...

Uttarakhand Panchayat संकट : 3800 से ज्यादा पद खाली, 33 ग्राम पंचायतें असंगठित

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Panchayat में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था...

Topics

Dehradun Head कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चले 11 राउंड फायर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Head उत्तराखंड के देहरादून जिले से...

Uttarakhand Panchayat संकट : 3800 से ज्यादा पद खाली, 33 ग्राम पंचायतें असंगठित

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Panchayat में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img