03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेरठ में बड़ा हादसा, फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन घायल

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में फिटकरी गांव के नजदीक एक फैक्टरी में हुए हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। बताया गया कि आज सुबह फैक्टरी का बॉयलर फटने से हादसा हो गया, जिसमें फैक्टरी में काम कर रहे दो कर्मचारी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए। वहीं कर्मचारियों की मौत की खबर सुनते ही परिजन मौके पर दौड़े। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
जानकारी के अनुसार मवाना में फिटकरी गांव के रास्ते पर स्थित टायर गलने वाली फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 5:30 बजे फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इससे वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह झुलस गए। करीब एक घंटे तक सभी फैक्टरी में ही पड़े रहे। उसके बाद मौके पर उपलब्ध हुई एंबुलेंस ने घायलों का अस्पताल पहुंचा। घटनास्थल पर डीएम, एसएसपी, एसपी देहात आदि अधिकारी पहुंचे।

Meerut: Two labour died due to factory boiler explosion, chaos among family
बताया गया कि गांव के रास्ते पर मेरठ निवासी अमित ठाकुर व दीपक जैन ने टायर गलने वाली फैक्टरी लगाई हुई है। यहां टायर को गलाकर तेल, राख, तार अलग किए जाते हैं। फैक्टरी में इंचौली थाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के करीब एक दर्जन लोग कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह फैक्टरीमें लोग काम पर लगे हुए थे। करीब 5:30 बजे  बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आए शंकर(27) पुत्र विजयपाल जाटव, प्रवीण(32) पुत्र चतरू जाटव निवासी किशोरीपुर की मौत हो गई,जबकि दिनेश, शैंकी और उसके पिता सोहनपाल घायल हो गए।

Meerut: Two labour died due to factory boiler explosion, chaos among family
अन्य कर्मचारियों  के मुताबिक 1 घटने तक एंबुलेस, पुलिस को कॉल करते रहे लेकिन कोई मदद को नहीं आया। करीब 6:30 बजे एंबुलेस आई। घायलों को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी, एसपी देहात, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण फैक्टरी में पहुंच गए।

पुलिस बचाव कार्य में लगी है।  ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं उठने दिया है। सभी फैक्टरी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। फैक्टरी मालिकों ने मोबाइल बंद किए हुए हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img