
एफएनएन, नई दिल्ली : राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।
इस्तीफे के बाद क्या बोले मनोज कुमार पांडेय
विधायक मनोज कुमार पांडेय ने इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है।