03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद वरुण गांधी, तारीफ कर जताया आभार

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 16.7 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाने हैं। स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत व रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने सांसद वरुण गांधी का स्वागत किया।

सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। पीलीभीत स्टेशन पर विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए आभार जताया। सांसद ने कहा कि जिले के लिए मजबूत उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया 18 ऐसे देश हैं, जिनके अध्यक्ष या प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारतीय मूल के हैं। हमारे देश में मेहनत, हिम्मत और प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है कि समाज के अंतिम व्यक्ति अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
स्टेशन पर कराए जाएंगे ये काम
– सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार किया जाएगा। यातायात की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। स्टेशन परिसर में बागवानी और अन्य काम कराए जाएंगे।
– पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। तिपहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनेगी। यात्रियों को भी अपने वाहन खड़े करने में सहूलियत मिलेगी।
– स्टेशन परिसर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सौर पैनल व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
– यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और प्रतीक्षालय में काम कराए जाएंगे।
– स्टेशन के कार्यालयों की ऊंचाई स्तर को सुधारा जाएगा। जिससे कार्यालय, प्लेटफार्म की ऊंचाई के बराबर होंगे।
– जलापूर्ति के लिए 30 हजार लीटर क्षमता की टंकी और दो वाटर हाईड्रेंट भी बनाए जाएंगे।
– मोबाइल चार्जिंग की बेहतर व्यवस्था होगी। पैदल ओवरब्रिज व परिसर में जगह-जगह साइनेज व एलईडी स्क्रीन लगेंगी।
– प्लेटफार्म नंबर-एक पर फुट ओवरब्रिज के पास एक्सेलेटर सीढि़यां भी बनेंगी।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • दिसंबर तक पूरा होगा काम

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के मुताबिक अमृत भारत योजना से कराया जाने वाला काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। काम पूरा होने पर पीलीभीत रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। इस संबंध में उन्होंने प्रस्तावित स्वरूप का चित्र भी जारी किया।

  • स्टेशन पर दिखेगी जिले की पहचान  ‘बांसुरी’
बांसुरी और टाइगर रिजर्व जिले की पहचान है। अमृत भारत योजना से संवारे जा रहे स्टेशन पर जिले की पहचान को स्थान मिलने के सवाल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन पर बांसुरी के भित्तिचित्र लगाए जाएंगे। पूर्व में भी ऐसा किया गया था। इसके अलावा अन्य प्रमुख स्थानों से संबंधित चित्र व मॉडल को भी स्थान मिलेगा।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img