03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

PM मोदी ने किया गंगाघाट स्टेशन के कायाकल्प का वर्चुअल शिलान्यास, सांसद साक्षी महाराज बोले- मोदी की लहर नहीं आंधी चल रही

Spread the love

एफएनएन, उन्नाव : गंगाघाट रेलवे स्टेशन का 31 करोड़ रुपये से पुनर्विकास व साढ़े 10 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज की परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोमवार को दोपहर में शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत के भाग्य विधाता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा जिस तरह से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। मेरी उम्र भी उन्हें लग जाए। उन्होंने मंच से अबकी बार 400 पार की बात को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि पहले लोग भाजपा से पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। मोदी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि मंदिर हम भी जाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। मोदी के खौफ से घबराकर आइएनडीआइए गठबंधन बना है। भगवान राम की कृपा से मोदी की लहर नहीं आंधी चल रही है। उत्तर प्रदेश से सभी 80 लोकसभा सीटें मोदी की ही झोली में जाएंगी।

स्टेशन परिसर में सजे मंच में लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प व 1500 से ज्यादा आरओबी-आरयूबी की यह योजना 40 हजार करोड़ रुपये की है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने कहा कि विकसित भारत युवाओं के सपनों का भारत है। आप का सपना ही मोदी का संकल्प है। यही विकसित भारत और मोदी की गारंटी है। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी व स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img