03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कल से शुरू होगा उत्तराखंड बजट सत्र, सेशन से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस ने समयावधि को लेकर खड़े किये सवाल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: 26 फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इसके लिए धामी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं. कांग्रेस ने बजट सत्र की समयावधि बढ़ाये जाने की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा राज्य सरकार की मंशा बजट सत्र पर चर्चा और सदन में जनता के मुद्दे नहीं उठने को लेकर है. उन्होंने कहा सरकार ने सत्र की समयावधि को कम रखा है. बजट सत्र महत्वपूर्ण सत्र होता है, जबकि इस सत्र में पूरे साल भर का लेखा-जोखा और विभागीय बजट को लेकर चर्चा होनी है. जिसके कारण सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए. सरकार 4 का बजट सत्र चलाने जा रही है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा सरकार लगातार बजट सत्र को शॉर्ट करती रहती है. उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब जैसे अन्य राज्यों में विधानसभा का बजट सत्र तीन तीन सप्ताह तक चलाया जाता है, लेकिन यह विडंबना है कि प्रदेश में बजट सत्र तीन दिन के लिए चलाया जाता है. सरकार जनता के पैसों को जनहित में खर्च करने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया सरकार जनता के पैसों की बंदरबांट करना चाहती है. भुवन कापड़ी ने कहा आज उत्तराखंड हर तरफ से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. यह सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है. इसके साथ ही उन्होंने कहा सत्र में कांग्रेस पार्टी आकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बदहाल शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, खनन आबकारी से जुड़े विषयों को पूरी प्रमुखता के साथ उठाने जा रही है.

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img