03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब की रेल पटरियों पर किसान ने डाला डेरा, ‘हल्ला-बोल’, सैकड़ों में जुटे किसान; इन तस्वीरों में देखें

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़:  न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों से किसान दिल्ली में कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पिछले दो दिनों में सीमाओं पर जवान बनाम किसान खूब चला। किसानों को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। यही कारण है कि इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने आज पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया हुआ है। पंजाब की रेल पटरियों पर सैंकड़ों किसान तैनात हैं। इस वजह से रेल यात्रियों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। अमृतसर वल्ला रेलवे फाटक के समीप विरोध जताते किसान। अप और डाउन किसानों ने दोनों लाइनों को रोका हुआ है।

वल्ला रेलवे फाटक पर अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक जाम कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए भारती किसान यूनियन उगराहां की महिला सदस्य।

अमृतसर के जंडियाला गुरु जीटी रोड स्थित मेहरबानपुरा टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता लखबीर सिंह निजामपुरा की अगवाई में धरना देते हुए टोल प्लाजा फ्री करवा दिया और वाहनों को बिना टोल पर्ची के निकलने दिया। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भुच्चो मंडी में किसानों की ओर से बंद किया गया रेलवे ट्रैक।

बठिंडा बरनाला रेलवे लाइन पर गांव जेठू में धरना लगाकर प्रदर्शन करते हुए किसान।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

बठिंडा चंडीगढ़ रोड पर गांव लहरा बेगा के टोल प्लाजा पर धरना लगाकर प्रदर्शन करते हुए किसान।

मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर गांव वड़िंग में बने टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठ गए हैं।

राजपुरा रेलवे स्टेशन पर किसान यूनियन द्वारा लगाए धरने के चलते यात्री परेशान हुए। यात्री आरपी सिंह ने कहा प्रदर्शनकारियों का आम लोगों को परेशान करना बिल्कुल गलत है। किसी जरूरी काम के चलते हमने दिल्ली जाना था जोकि अब हमारी ट्रेन शताब्दी कब आएगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते शताब्दी को भी रोक दिया गया है।

मुक्तसर के मलोट में किसान रेलवे ट्रैक पर धरना लगा बैठे हुए हैं। इस कारण रेलवे विभाग ने भी ट्रेनों को रोक दिया है।

अमृतसर के मानावाला के समीप निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए किसान संगठनों के सदस्य।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी, अप्रैल में शुरू होगा परिसीमन

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img