03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : पीएम मोदी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी. इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. माघ महीने की पंचमी को हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, कला में वृद्धि होती है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की अनंत शुभकामनाएं.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img