03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

 हल्द्वानी : बिहार से काम की तलाश में आया था प्रकाश, बनभूलपुरा कांड के दौरान सिर में लगी तीन गोलियां; मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : पांच दिन पहले बिहार के भोजपुर जिले के छैनेगांव निवासी 24 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह घर से काम की तलाश में हल्द्वानी आया। मगर उसे यहां मौत मिली। बनभूलपुरा में उपद्रवियों की गोली लगने से उसकी जान चली गई। बनभूलपुरा कांड के दौरान सिर में तीन गोलियां लगी। रविवार को प्रकाश के जीजा हल्द्वानी पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के बाद बिहार लेकर गए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी पहुंचे बिहार के भोजपुर जिला निवासी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार सिंह पुत्र श्याम देव सिंह उनका साला था। उसने इसी वर्ष ग्रेजुएशन किया था। आठ फरवरी को प्रकाश ने काम की तलाश में उत्तराखंड के हल्द्वानी जाने की बात कही थी। छह फरवरी को वह घर से निकल गया और आठ को हल्द्वानी पहुंचा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पुलिस ने फोन रिसीव कर प्रकाश की मौत की जानकारी दी

हल्द्वानी पहुंचने के बाद स्वजन प्रकाश को फोन करते रहे, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर स्वजन को चिंता सता रही थी। शनिवार को प्रकाश के नंबर पर फोन किया। पुलिस ने फोन रिसीव कर प्रकाश के मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकाश सात भाई-बहनों में छठे नंबर का था। जिसमें पांच बहनें बड़ी व एक भाई छोटा है।

तीन बहनों की शादी हो चुकी है। घर का बड़ा बेटा होने पर प्रकाश के ऊपर कई जिम्मेदारी थी। इसकी जेब में पुलिस को एक मंगलसूत्र, 50 रुपये और रुद्राक्ष भी मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रकाश बनभूलपुरा में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस असलहे से हुई है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img