03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

एसटीएफ ने तैयार की 300 से ज्यादा नशा तस्करों की कुंडली, कई होंगे गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : एसटीएफ ने प्रदेश और बाहरी राज्यों के 300 से ज्यादा नशा तस्करों की कुंडली तैयार की है। ये तस्कर दो या उससे ज्यादा बार नशा तस्करी में गिरफ्तार हो चुके हैं। कानूनी प्रावधानों के अनुसार इन तस्करों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही इनमें से कई को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत भी जेलों में निरुद्ध किया जा सकता है। इन तस्करों में कुछ बाहरी राज्यों के बड़े तस्करों का नाम भी शामिल है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि उत्तराखंड में वर्ष 2022 में नशे के खिलाफ एएनटीएफ का गठन किया था। इसके बाद से लगातार एसटीएफ लगातार नशा तस्करों पर निगरानी रख रही है। पिछले साल जुलाई में एसटीएफ ने 255 नशा तस्करों की कुंडली तैयार कर इन्हें जिलों को कार्रवाई के लिए लिखा था। जिला पुलिस इनके खिलाफ विभिन्न तरह की कार्रवाई कर सकती है। मसलन इनके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेलों में बंद भी रखा जा सकता है। इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार इनकी संपत्तियों को भी जब्त कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब एसटीएफ ने फिर से सभी जिलों को इन नशा तस्करों की सूची सौंपी है। इसमें इस बार 300 से अधिक तस्करों के नाम शामिल हैं। जिला पुलिस को ही इसके लिए आगे की रणनीति बनानी है। एसटीएफ की इस सूची में बड़े तस्करों के नाम भी हैं, जो उत्तराखंड में कॉमर्शियल मात्रा के नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए हैं। अवैध रूप से भांग और अफीम आदि की खेती करने वालों के नाम भी इस सूची में हैं।

  • दो साल पहले बरेली के तस्करों की संपत्तियां हुई थीं जब्त
दो साल पहले एसटीएफ ने बरेली के एक परिवार के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस परिवार का मुखिया स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर आरोपियों की लाखों रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद से कई ऐसे तस्करों पर नजर रखी जा रही है जिन्होंने तस्करी से पैसा कमाने के बाद अपनी संपत्तियां बनाई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के अनुसार एसटीएफ के अंतर्गत बनी एएनटीएफ काम कर रही है। एसटीएफ ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए इस साल जिलों को 300 से अधिक नामों की सूची भेजी है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img