चारधाम यात्रा 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, नृसिंह मंदिर में हुई गाडूघड़ा पूजा

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा 2024 के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज रविवार को गाडूघड़ा (तेल-कलश) नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा अर्चना के बाद योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गया है। पांडुकेश्वर में कुबेर महायज्ञ और श्रीमदभागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि पहु़ंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तेल कलश का स्वागत किया।

बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में बसंत पंचमी(14 फरवरी) को तय होनी है। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी। सबसे पहले  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा गाडू घड़ा राजमहल को सौंपा जाएगा। इसके बाद राजमहल से तेल कलश में तिलों का तेल पिरोकर  कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम रवाना होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दिन तय होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा।

अक्षय तृतीया को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

इस वर्ष अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है। परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। अप्रैल माह में गंगोत्री मंदिर समिति एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विधिवत कपाट खुलने की तिथि एवं समय का ऐलान करेंगे।

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img