03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Crime: गंगनहर में महिला के डूबने के मामले का खौफनाक सच, बैंक कर्ज से राहत के लिए पति ने ही उतारा मौत के घाट

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कांवड़ पटरी नसीरपुर में महिला के गंगनहर में डूबने के मामले में खौफनाक सच सामने आया है। पति ने बैंक के 44 लाख के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। उसको गंगनहर में डूबाकर मार दिया गया।

आरोपित लंबे समय से पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था, इसलिए उसको लंगे समय कोल्ड ड्रिक्स में शराब पिला रहा था। पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • पांच साल पहले हुई थी शादी

कोतवाली सिविल लाइंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीते सात फरवरी को उत्तर मुजफ्फरनगर के थाना रामराज अंतर्गत ग्राम जलालपुर नीला निवासी सुशील ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मनीषा की शादी 5 साल पहले मेरठ के थाना हस्तिनापुर अंतर्गत ग्राम झडाका निवासी अतेंद्र के साथ हुई थी। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 3 साल पहले अतेंद्र ने हरिद्वार में मकान बना लिया था और वहीं पर अकेला रहता था जबकि उसकी पत्नी मनीषा अपनी ससुराल में रहती थी। अतेंद्र बहुत कम ही अपने घर पर आता था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • गंगनहर में डूबोकर हत्या

आरोप है कि घर जाकर अक्सर मनीषा के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। अतेंद्र के हरिद्वार में एक साल से एक लड़की के साथ भी अवैध संबंध बताएं गए हैं। 7 फरवरी को अतेंद्र का दोस्त अजय प्रकाश उसको मोटरसाइकिल पर गांव से लेकर आ रहा था। उन्होंने उसकी गंगनहर में डूबोकर हत्या कर दी है।

  • पत्नी पर 44 लाख का था कर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरू से ही पति अतेन्द्र एवं उसका दोस्त अजय प्रकाश उर्फ रवि पुलिस की रडार पर था। सख्ती से पूछताछ की गई तो अजेन्द्र ने बताया कि उसने पत्नी मनीषा के नाम पर बैंक से ऋण लेकर ज्वालापुर में आटा चक्की लगाई। पत्नी के नाम 44 लाख का कर्ज था। इस दौरान उसके अवैध संबंध बैंक में काम करने वाली एक महिला से हो गए। इस बात की जानकारी मनीषा को मिली तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपित ने मनीषा को ठिकाने लगाने की सोची।

  • मौत के बाद माफ हो जाएगा कर्ज

उसे बैंक से जानकारी मिली कि अगर मनीषा की मौत हो जाती है तो 44 लाख का कर्ज भी माफ हो जाएगा। इसके बाद उसने सात फरवरी को मनीषा को कोल्ड ड्रिक्स में शराब पिलाकर उसको गंगनहर में धक्का दे दिया। एसएसपी ने बताया कि मनीषा की गंगनहर में तलाश जारी है। इस वारदात में शामिल कार, बाइक एवं मृतक के कुछ सामान को बरामद कर लिया है।

 

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img