03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी, हिंसा में घायल लोगों से की मुलाकात, हालातों का लिया जायजा

एफएनएन, हल्द्वानी: बनभूलपुरा बवाल पर देशभर की नजर है. खुद सीएम धामी हल्द्वानी बनभूलपुरा मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. आज शाम सीएम धामी हल्द्वानी पहुंचे. यहां पहुंचकर सीएम धामी ने हल्द्वानी बनभूलपुरा के हालातों का जायजा लिया. इसके साथ ही सीएम धामी ने शासन प्रशासन से हालातों को लेकर विस्तार से चर्चा की.

बता दें, हल्द्वानी हिंसा के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हैं. हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. सीएम धामी लगातार हल्द्वानी पर नजर बनाये हुए हैं. बीती रात भी सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को निर्देशित किया था. इसके साथ ही सीएम कार्यालय भी हल्द्वानी हिंसा मामले की पल पल अपडेट ले रहा थी.

अब इसी कड़ी में सीएम धामी हल्द्वानी पहुंचे हैं.हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले इस हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने सभी का हालचाल जाना. सीएम धामी ने घायल पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की. इसके बाद सीएम धामी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से साथ बैठक की. जिसमें सीएम धामी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान सीएम धामी ने सभी लोगों से शांति की अपील की. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, यहां किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बता देंहल्द्वानी में अवैध धार्मिक स्थल तोड़े जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है. अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव और हमला कर दिया. घटना में पुलिस-प्रशासन और मीडियाकर्मी सहित 300 से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं पुलिस की फायरिंग में अब तक तीन उपद्रवियों की मौत हुई है, जबकि कई लोग उपद्रव में घायल हुए हैं.

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img