03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में भिड़े कार्रयकर्ता, बैनर में फोटो न होने से था नाराज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, गाजीपुर : जमानिया तहसील के पास स्थित रामलीला मंच में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि मंच पर मौजूद कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।

रामलीला मंच पर लगाए गए कांग्रेस पार्टी के बैनर में फोटो न होने से नाराज नेता कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर से बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और युवक को मौके से हटा कर मामला को शांत कराया।

घटना से नाराज ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यकर्ता ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और हमला करने वाले युवक की भाजपा से मिले होने की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने कोतवाली में तहरीर देने से इन्कार कर दिया, लेकिन पूरे प्रकरण की जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम को पत्र के माध्यम दिया है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने मारपीट या हाथापाई की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो गया होगा। ऐसी कोई बात नहीं है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा राष्ट्र को कर रही कमजोर : डॉ.जनक कुशवाहा

कार्यशाला में कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के माध्यम से पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैयार रहे। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है। राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा राष्ट्र को कमजोर कर रही है।
उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव में पहुंचाने एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया। ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि पिछड़े और दलितों की लड़ाई कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है। कार्यक्रम में मोहम्मद यूसुफ बशर‚ तसव्वर अंसारी‚ अरविंद कुशवाहा‚ कुंदन खरवार‚ गायत्री देवी‚ बदन बिंद‚ धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Topics

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img