03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले : औरंगजेब ने ‘केशवदेव मंदिर’ तोड़कर बनाई शाही मस्जिद ईदगाह, ASI ने दिया जवाब

Spread the love

एफएनएन, मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में पुरातत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट न्यायालय में हिंदू पक्ष के लिए मजबूत दस्तावेज बनेगी। पुरातत्व विभाग ने कहा है कि औरंगजेब ने केशवदेव मंदिर तोड़कर शाही मस्जिद ईदगाह का निर्माण किया है।

तीन फरवरी 2023 को ये जवाब मैनपुरी निवासी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह को पुरातत्व विभाग ने आरटीआइ में दिया है। न्यायालय में इस दस्तावेज को उन्हें अपने वाद के साथ दायर किया। मंगलवार को आगरा की जामा मस्जिद में ठाकुर केशवदेव के दबाए गए विग्रह निकलवाने की मांग को लेकर दायर वाद में भी वादी ने ये दस्तावेज दाखिल किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
मैनपुरी के निवासी ने डाला था वाद

मैनपुरी निवासी अजय प्रताप ने करीब एक वर्ष मथुरा न्यायालय में वाद दायर कहा था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित ठाकुर केशवदेव मंदिर को तोड़कर शाही मस्जिद ईदगाह का निर्माण किया गया है। उन्होंने आगरा के पुरातत्व विभाग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी।

इस पर उन्हें तीन फरवरी को पुरातत्व विभाग ने आरटीआइ के जवाब में कहा कि औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर शाही मस्जिद ईदगाह का निर्माण किया गया है। नवंबर 1920 में विभाग ने प्रकाशित अपने गजट में भी इसका जिक्र किया है। अजय प्रताप सिंह का कहना है कि पूर्व में उन्होंने न्यायालय में इस दस्तावेज को दाखिल किया था। एक वाद अजय प्रताप सिंह ने आगरा न्यायालय में दाखिल कर रखा है।

इसमें उन्होंने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित केशवदेव मंदिर को तोड़़कर ठाकुर जी के विग्रह को औरंगजेब के आदेश पर आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबाया गया है। मंगलवार को इसे लेकर आगरा में सुनवाई हुई, इस पर अजय प्रताप सिंह ने आगरा न्यायालय में भी ये दस्तावेज दाखिल किया है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img