Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधहल्द्वानी : स्कूटी पर सवार होकर शादी में जा रही थी ननद-भाभी,...

हल्द्वानी : स्कूटी पर सवार होकर शादी में जा रही थी ननद-भाभी, ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

एफएनएन, हल्द्वानी : शादी में शामिल होने जा रही स्कूटी सवार ननद-भाभी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दोनों को 108 एंबुलेंस से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चौकी में खड़ा कर दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

नीलियम कालोनी डहरिया निवासी 25 वर्षीय कविता नौलिया पत्नी पंकज सिंह व 30 वर्षीय सविता बिष्ट पत्नी पान सिंह बिष्ट रिश्ते में ननद-भाभी थी। मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता ने बताया कि शनिवार रात दोनों ननद-भाभी स्कूटी पर सवार होकर तीनपानी के पास एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। दोनों घायलों को तुरंत एसटीएच ले जाया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments