03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में हर वर्ष मनेगा प्रवासी उत्तराखंड दिवस, एसीएस ने 15 दिन में पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में हर साल प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ का पोर्टल तैयार किया जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देश और दुनियाभर में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखंड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। सचिवालय में उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश के साथ प्रवासी प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों को उन्होंने हिदायत दी कि उत्तराखंड मूल के प्रवासियों के लिए लांच की जाने वाली वेबसाइट पर प्रवासियों को पंजीकरण की सुविधा दी जाए।

वेबसाइट पर ही उनकी शिकायतों के निवारण का सिस्टम भी विकसित किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन के लिए अन्य राज्यों के प्रवासी सेल के तुलनात्मक अध्ययन के पश्चात ठोस एक्शन प्लान बनाने, फोकस एरिया तय करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़ें…. Uttarakhand Weather: ठंड ने तोड़ दिया सात वर्षों का रिकॉर्ड, अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

बैठक में प्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों तैनाती, उत्तराखंड मूल के प्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी प्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थानों से सहयोग लेने का निर्णय भी लिया गया। एसीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि यह प्रकोष्ठ दुनिया भर में रह रहे राज्य के मूल लोगों को जोड़ने वाले सेतु का काम करेगा। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सिडकुल रोहित मीणा, सदस्य सुधीर नौटियाल मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img