03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand Weather: ठंड ने तोड़ दिया सात वर्षों का रिकॉर्ड, अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ मौसम की आंखमिचौली बनी हुई है। शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में न्यूनतम पारा फिर से लुढ़क गया। चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की वजह से रात के समय ठिठुरन में वृद्धि हो गई। वहीं, दिन के समय चटख धूप खिलने के साथ तापमान सिर्फ 0.2 डिग्री बढ़ा, लेकिन इस कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।

हालांकि, रात्रि में हल्के कोहरे ने फिर समस्या बढ़ा दी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते दिनों हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आगामी दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। साथ शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में दिन के समय फिर से कोहरे का प्रभाव रह सकता है। कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सात वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

तराई में बीते सात वर्षों में 2016 के बाद 25 जनवरी सबसे ठंडा दिन रहा। पारा लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 2012 में 25 जनवरी को 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी लगातार पांच दिनों तक ऐसे ही ठंड रहने की संभावना है।

ये भी पढे़ं  –जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद एक साल से किराये के घर में रहने को मजबूर 24 परिवार, नवंबर तक सरकार ने किया भुगतान, अब खुद दे रहे

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img