03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी बोर्ड परीक्षा में एक और बदलाव, इस बार पांच स्तर से रखी जाएगी नजर

Spread the love

एफएनएन, जौनपुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद की नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद नित नए-नए बदलाव कर रहा है। इस साल परीक्षा में पांच स्तर से निगरानी की जाएगी। पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम, ई-डिस्ट्रिक सेल व प्रदेश स्तर पर निगरानी होती थी।

इस साल मंडल व यूपी बोर्ड कार्यालय पर भी निगरानी सेल गठित करने का आदेश है। निगरानी के लिए बोर्ड द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से चार कंप्यूटर की मांग की गई है। कंप्यूटर न होने से कार्यालय में कामकाज प्रभावित है। ऐसे में कंप्यूटर व आपरेटर कैसे विभाग देगा। इस पर संशय है।

इस साल एक और बदलाव

हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग भी की जा रही है। इसके लिए जिले में कंट्रोल रूम, ई-डिस्ट्रिक सेल व निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में सेल का गठन विगत कई साल से हो रहा था। इस साल एक और बदलाव किया गया है।

परीक्षा में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा वाराणसी कार्यालय व माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज कार्यालय से भी निगरानी की तैयारी है। यहां बैठकर अधिकारी किसी भी परीक्षा केंद्र की स्थिति के बारे में जान सकते हैं। अगर किसी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की कोई हरकत या गड़बड़ी दिखाई देगी, तो उसकी फील्ड में रहने वाली टीम को सूचना दी जाएगी। यह टीम संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

यूपी बोर्ड के छात्रों का आंकड़ा…

  • जनपद में विद्यालयों की संख्या-655
  • परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र-239
  • यूपी बोर्ड में कुल पंजीकृत छात्र-1,61789
  • हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-84570
  • इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-77219

जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव रंजन मिश्र के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा की परीक्षा की निगरानी जेडी कार्यालय वाराणसी व यूपी बोर्ड कार्यालय प्रयागराज से भी की जानी है। इसके लिए कंप्यूटर की डिमांड की गई है। दो कंप्यूटर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय के लिए भी मांगा गया है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img