03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, होटल में छुपे बदमाश ने बाहर निकलते ही दरोगा के पेट में मारी गोली

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली।

  • पिता की भी हत्या की

तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़ें…. उत्तराखंड : 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा, तो क्या नहीं हो पाएंगे आमजन के सरकारी काम

इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img