03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जिनको हो चुका है डेंगू उन पर कोरोना का असर नहीं, रिसर्च में खुलासा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन पर दुनिया भर लगातार रिसर्च जारी है। ताजा रिसर्च से कोरोना वायरस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ताजा रिसर्च में डेंगू बुखार और कोरोना वायरस के बीच चैकाने वाला संबंध पाया गया है। रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों को एक बार डेंगू बुखार हो चुका है, उनके शरीर में इम्यूनिटी बन जाती है, जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती है। स्टडी के समझाने के लिए ब्राजील का उदाहरण लिया गया है, जहां पिछले साल डेंगू का प्रकोप फैला था।

संक्रमण बहुत धीमी गति से फैल रहा

ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिगुएल निकोलेलिस का दावा है कि डेंगू बुखार और कोरोना में आपस में संबंध है। निकोलेलिस ने इसके लिए 2019, 2020 में फैले डेंगू का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि निकोलेलिस ने बताया कि जिन जगहों पर इस साल या पिछले साल डेंगू फैला था वहां कोरोना वायरस के संक्रमण दर कम थी और संक्रमण बहुत धीमी गति से फैल रहा था।

कोरोना और डेंगू एंटीबाडी के बीच महत्वपूर्ण संबंध

रिसर्च के दौरान ब्राजील की कुछ आबादी में फैले कम कोरोना वायरस और डेंगू की वजह से शरीर में बनी एंटीबाडी के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध पाया गया। वहीं ब्राजील के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के बहुत ज्यादा मामले पाए गए थे। पिछले साल और इस साल के शुरूआत में ब्राजील का कुछ हिस्सा डेंगू से बुरी तरह प्रभावित था। ब्राजील के दूसरे हिस्सों के मुकाबले इन हिस्सों में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन फैलने में बहुत ज्यादा समय लगा। शोधकर्ताओं ने डेंगू के मामलों और कोविड-19 की धीमी गति के बीच एक मजबूत संबंध पाया गया। प्रोफेसर निकोलेलिस ने कहा कि डेंगू वायरस की एंटीबाडी कोरोना वायरस पर काम करती है। अगर ये सही साबित होता है तो ये कहा जा सकता है कि डेंगू संक्रमण या फिर डेंगू की एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ कुछ हद तक सुरक्षा दे सकती है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि हालांकि इन दोनों वायरस के बीच संबंध के बारे में अभी और रिसर्च की जरूरत है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img