03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरिया कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर लूटे 9.55 लाख

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरिया कारोबारी को सलाम बोलकर आंखों में मिर्ची झोंक दी और साढ़े नौ लाख से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गए। सरिया कारोबारी ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी आकिल सरिया कारोबारी हैं। उनकी लंढौरा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए जब अपनी कार के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें भाई जान सलाम कहकर आंखों में मिर्ची झोंक दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद युवक उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। आकिल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर लंढोरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और जानकारी ली।

सरिया कारोबारी ने बताया कि बैग में 9.55 लाख रुपये थे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाइक नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img