03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चुघ ने वितरित की पूजा सामग्री व कैलेंडर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता और रामभक्त भारत भूषण चुघ का 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण करने का अभियान लगातार जारी है । इस भीषण सर्दी में आज प्रातः वह संजय नगर खेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह देश प्रभु श्री राम का है और पूरी देश की जनता प्रभु राम की अनुयाई है। ऐसे में यह सौभाग्य का विषय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। पिछले 500 वर्षों से प्रभु राम टाट में निवास करते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

आज करोड़ों लोगों की आस्था के पश्चात प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे, जो पूरे देश का गौरव व हर्ष का पल है।इसको लेकर आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और रामभक्त भारत भूषण चुघ ने संजय नगर खेड़ा में घर-घर जाकर पूजा सामग्री और कैलेंडर का वितरण किया ।सर्वप्रथम श्री चुघ ने संजय नगर के मंदिर जाकर माथा टेका और वहां के पुजारी जी को सामग्री भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।

उसके पश्चात भाजपा नेता चुघ अपनी टीम के साथ भगवान श्री राम के जयकारों के संजय नगर खेड़ा के घर-घर पहुंचे जहां उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरित किए। उन्होंने कहा कि पुरातन पीढ़ी से लेकर वर्तमान पीढ़ी तक सभी के दिलों में एक ही अलख जल रही थी कि प्रभु राम अपने घर में विराजे और आज यह सदियों का सपना पूरा हो रहा है।


उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल देशवासियों के लिए आया है कि जिस पर करोड़ो हिंदू गर्व कर सकते हैं कि जब सदियों से हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे।श्री चुघ ने लोगों से अपील की 22 जनवरी को घर-घर में दिया जलाएं और भगवा ध्वज स्थापित करें।

इस दौरान संजय नगर खेडा वासियों में खास उत्साह देखने को नजर आया और लोगों ने जय श्री राम का स्मरण किया ।इस मौके पर सत्यपाल गंगवार, शिवकुमार शिबू ,ललित सिंह बिष्ट, मनोज कुमार ,मुकेश मंडल, लक्ष्मण, सनी ,रविंद्र विश्वास, शेखर राय, मनमोहन सिंह ,रविंद्र कुशवाहा, जितेंद्र ,शिव छाबड़ा,राज कोली, मोनिका, उर्मिला, माधुरी ,कविता, देवरानी, सुलता, द्रोपती रोहित गुप्ता ज्ञान सिंह चौहान संजय सिंह सुभद्रा ,रामवती समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img