03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहादुरी के लिए उत्तराखंड के दो जांबाज सेना मेडल से सम्मानित, जानिए इनकी शौर्य गाथा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अदम्य साहस और बहादुरी के लिए उत्तराखंड के दो जांबाज पिथौरागढ़ के मेजर हितेश खरायत और बागेश्वर के मेजर प्रशांत भट्ट को वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। लखनऊ छावनी में आयोजित मध्य कमान अलंकरण समारोह-2024 में दोनों जांबाजों को सेना मेडल दिया गया।

सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर आठ वीरता पुरस्कार और 11 विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही 17 इकाइयों को उनकी पेशेवर उत्कृष्टता के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ यूनिट प्रशंसा के साथ-साथ पांच सूर्या कमांड ट्राॅफी भी प्रदान की गई।

  • मेजर प्रशांत और मेजर हितेश की शौर्य गाथा

मेजर प्रशांत भट्ट ने 2022 में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी के आधार पर अनंतनाग जिले के एक जंगली इलाके में ऑपरेशन शुरू किया गया था। मेजर प्रशांत भट्ट एक छोटी टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जिसे स्टॉप तैनात करने और लक्ष्य पर कड़ी निगरानी का काम सौंपा गया था। मेजर प्रशांत सावधानीपूर्वक योजना बनाते हुए सामरिक कौशल से अंधेरे की आड़ में अपनी टीम के साथ आगे बढ़े। संदिग्ध गतिविधि देखने पर वह आतंकियों पर नजरें बनाए रहे। इस दौरान उन्हें एक आतंकवादी अपने ठिकाने से नाले की ओर जाते हुआ दिखा। जिससे आतंकवादियों की उपस्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद भारी गोलीबारी के बीच मेजर प्रशांत ने पहले आतंकवादी को मार गिराया। उनके इस असाधारण बहादुरी के उन्हें सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • मेजर हितेश खरायत

पिथौरागढ़ के रहने वाले मेजर हितेश खरायत ने वर्ष 2022 में जम्मू में सोच-समझकर योजना बनाने के बाद आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने के लिए अपने दल का नेतृत्व किया। उन्होंने सशस्त्र आतंकवादी को अपनी ही टुकड़ी की ओर बढ़ते हुए देखा। चुनौती दिए जाने पर उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर घेरा तोड़ने की कोशिश की। अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए मेजर हितेश ने वीरतापूर्ण कदम उठाते हुए तुरंत अपना कवर छोड़ दिया और आतंकवादी पर सटीक गोलीबारी की। एक आतंकवादी को नजदीक से मार गिराया।

एक अन्य आतंकवादी जो ओवर ग्राउंड वर्कर को ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए घने पत्तों में छिपा हुआ देखा। मेजर ने सभी को गोली न चलाने के निर्देश दिए और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना उसको पकड़ लिया। उन्होंने इस ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ा। साथ ही दो असॉल्ट राइफलें, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया। विशिष्ट बहादुरी, अदम्य भावना और अनुकरणीय नेतृत्व प्रदर्शित करने के लिए मेजर हितेश खरायत को सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img