03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में पैर पसार रहा है कोरोना, नए सब वेरिएंट जेएन.1 की 72 वर्षीय महिला में हुई पुष्टि

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देशभर में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच उत्तराखंड में एक नया सब वेरिएंट जेएन.1 मिला है। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली 72 वर्षीय महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग लिए भेजा गया था। जिसमें जेएन.1 वेरिएंट की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि महिला अब रिकवर हो चुकी है और पूरी तरह स्वस्थ है।

वहीं, बुधवार को ऋषिकेश में एक विदेशी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनको आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।

सामने आए है कोरोना के तीन मामले

उत्तराखंड में बीते एक पखवाड़े में कोरोना के तीन मामले आए हैं। इनमें निजी अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। पर कोरोना जांच रिपोर्ट देने के बाद संबंधित लैब ने सैंपल नष्ट कर दिया। जिस पर उक्त सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग नहीं हो पाई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

72 वर्षीय महिला में हुई थी कोरोना की पुष्टि

वहीं देहरादून में 72 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। थायराइड व हृदय रोग से पीड़ित महिला ईसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। जिसे निजी लैब से कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। महिला चार दिन अस्पताल में भर्ती रही। चार जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया था।

रिकवर हो चुकी है महिला

राज्य में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डा. पंकज सिंह ने बताया कि महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जिसमें जेएन.1 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। पर घबराने की कोई बात नहीं है। महिला रिकवर हो चुकी है और पूरी तरह स्वस्थ है।

 सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ है कोरोना का प्रसार

डा. पंकज सिंह ने कहा कि इस बात का अभी तक कोई प्रमाण नहीं है कि प्रदेश में कहीं भी कोरोना का सामुदायिक स्तर पर प्रसार हुआ हो। बस इक्का-दुक्का ही मामले आए हैं। फिर भी लोग अपने स्तर पर एहतियात बरतें। मास्क, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजेशन का ख्याल रखें। इससे न केवल कोरोना बल्कि अन्य संक्रमण से भी आप बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को ऋषिकेश में एक विदेशी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img