03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तेजी से हो रहा जियो टेक्निकल सर्वे, मारवाड़ी में 48 मीटर तक ड्रिल के बाद मिली चट्टान

Spread the love

एफएनएन, जोशीमठ :  भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ में जियो टेक्निकल सर्वे तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर चल रहे सर्वे में जमीन के अंदर से लिए जा रहे सैंपल की लैब में जांच की जाएगी, जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि जोशीमठ के अंदर चट्टानें कितनी मजबूत हैं।

रिपोर्ट के आधार पर सरकार जोशीमठ के संबंध में आगे का निर्णय लेगी। नगर में नीदरलैंड की फुगरो कंपनी के साथ ही दिल्ली की खन्ना एसोसिएशन की ओर से सर्वे किया जा रहा है। अब मारवाड़ी में 48 मीटर तक डि्रल करने के बाद चट्टान मिली है जिसके सैंपल लिए गए हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जोशीमठ में पिछले साल जनवरी में हुए भू-धंसाव के बाद यहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से जमीन के अंदर चट्टानों की मजबूती को जांचने के लिए जियो टेक्निकल सर्वे कराया जा रहा है। नीदरलैंड की मुंबई बेस फुगरो कंपनी यहां पर नवंबर माह से सर्वे कर रही है। कंपनी की ओर से सुनील वार्ड, मनोहर बाग वार्ड और सिंहधार वार्ड में सर्वे कर लिया गया है। सुनील वार्ड में गहराई में चट्टान नहीं मिली है जबकि मनोहर बाग और सिंहधार वार्ड में डि्रल करने पर चट्टान मिल चुकी थी।

अब कंपनी गांधीनगर वार्ड में सर्वे कर रही है। जबकि खन्ना एसोसिएशन दिल्ली की कंपनी मारवाड़ी वार्ड के अंतर्गत मारवाड़ी पुल के पास सर्वे कर रही है। यह स्थान अलकनंदा के ठीक ऊपर और जोशीमठ नगर के निचले क्षेत्र में स्थित है।

ये भी पढ़ें…देहरादून शहर को 68 वां स्थान, साफ शहरों की सूची में देखें उत्तराखंड में कौन किस नंबर पर

यहां पर 48 मीटर तक डि्रल करने के बाद चट्टान मिली है जिसके सैंपल लिए गए हैं। अब क्षेत्र के दूसरे हिस्से में सर्वे किया जाएगा। जहां-जहां सर्वे कार्य किया गया है वहां से लिए गए सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि जमीन के अंदर जो चट्टानें हैं वह कितनी मजबूत हैं।

नगर में अभी तक चार जगहों पर सर्वे कार्य कर लिया गया है। जमीन के अंदर से लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद उसे सरकार को सौंप दिया जाएगा।
– राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि गोपेश्वर, चमोली।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img