Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकर्मचारी न वेतन, हड़प लिए पीएफ के 32 लाख रुपये, दून में...

कर्मचारी न वेतन, हड़प लिए पीएफ के 32 लाख रुपये, दून में बनी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, देहरादून : दून में बनी कंपनी सनराइज सिक्योरिटी एंड सर्विसेज ने दो साल तक फर्जी तरीके से करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा का पीएफ हड़प लिया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस कंपनी से अब तक 16 लाख रुपये की वसूली भी हो गई है।

कर्मचारी ने पीएफ घोटाले का खेल 2020 से शुरू किया। फर्जी तरीके से कर्मचारी दिखा और वेतन भुगतान कर कंपनी हर महीने पीएफ की रकम हड़पती रही। यह सिलसिला साल 2022 तक जारी रहा। इन दो वर्षों में कंपनी करीब 32 लाख रुपये के पीएफ का घोटाला कर चुकी थी।

कंपनी का यह फर्जीवाड़ा जैसे ही ईपीएफओ के सामने आया कंपनी से जुड़े लोग दून से भाग गए। कंपनी ने नगर निगम के वार्ड-40 में अपना कार्यालय बनाया था। ईपीएफओ ने कंपनी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • ओप्पो और इनोविजन से वसूले 22 लाख रुपये

कंपनियों के हक का पैसे हड़पने में मोबाइल कंपनी ओप्पो और सिक्योरिटी कंपनी इनोविजन लिमिटेड भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों कंपनियों से भी ईपीएफओ ने 22 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वसूल ली है। ये कंपनियां वर्षों से कर्मचारियों के पीएफ की रकम अपने खाते में जमा करा रही थीं। जबकि, कंपनी के रिकॉर्ड में पीएफ का पैसा कर्मचारियों के खाते में जमा दिखाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें… सीएम धामी का विपक्षियों पर कटाक्ष, कहा- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले राम मंदिर नहीं बना पाते

कंपनी ने दो साल तक करीब 32 लाख रुपये का पीएफ घोटाला किया है। इस कंपनी से 16 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा, उन वैध कंपनियों पर भी कार्रवाई जारी है जो कर्मचारियों के हक का पैसा हड़प रही हैं। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments