एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में डेढ़ साल पूर्व लापता पौड़ी के युवक का कंकाल मिला है। जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वन कर्मियों को सफाई के दौरान उसका कंकाल मिला।

ये पढ़ें :कर्मचारी न वेतन, हड़प लिए पीएफ के 32 लाख रुपये, दून में बनी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक, युवक दिल्ली में नौकरी करता था जो डेढ़ साल पूर्व अचानक लापता हो गया। तब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच-छह माह पूर्व युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला, इससे उसकी मौत हो गई। लंबा समय होने से शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से चिकित्कों की टीम ने सीएचसी सल्ट पहुंचकर पोस्टमार्टम किया।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!